Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड शासन में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल: छह अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तत्काल कार्यभार संभालने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के छह अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-1 की ओर से 25 अगस्त को जारी आदेश में अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती देने के साथ वर्तमान पद भार से अवमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। फेरबदल में गृह, राजस्व, आवास, नागरिक उड्डयन, कृषि, समाज कल्याण और सैनिक कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी विजय कुमार जोगदांडे (बैच 2012) को अब अपर सचिव, गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जोगदांडे वर्तमान में अपर सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा, निर्वाचन, स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव तथा अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नई तैनाती के बाद उनकी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आनंद श्रीवास्तव को मिली राजस्व के साथ नागरिक उड्डयन और कृषि की जिम्मेदारी

आईएएस डॉ. आनंद श्रीवास्तव (बैच 2013) को अपर सचिव राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वह इससे पहले अपर सचिव राजस्व तथा कृषि एवं कृषक कल्याण का दायित्व संभाल रहे थे। शासन ने उन्हें अपर सचिव नागरिक उड्डयन तथा महानिदेशक कृषि एवं उद्यान की जिम्मेदारी भी सौंपी है। ऐसे में श्रीवास्तव के पास राजस्व के साथ कृषि और नागरिक उड्डयन से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को अदालत ने सुनाई 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
Ad

विनोद गिरी गोस्वामी को मिला आवास विभाग

आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी (बैच 2017) को अपर सचिव आवास विभाग बनाया गया है। इससे पहले उनके पास अपर सचिव शहरी विकास एवं आवास विभाग, निदेशक शहरी विकास निदेशालय देहरादून और मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी थी। शासन के इस बदलाव के बाद आवास विभाग से जुड़े कार्यों में अब उन्हें प्रमुख जिम्मेदारी निभानी होगी।

सुन्दर लाल सेमवाल को समाज कल्याण की जिम्मेदारी

पीसीएस अधिकारी सुन्दर लाल सेमवाल को अपर सचिव समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह अपर सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग एवं समाज कल्याण के साथ-साथ बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम के प्रबंध निदेशक और आयुक्त दिव्यांगजन उत्तराखंड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

सुनील सिंह को गृह और आवास विभाग की जिम्मेदारी

सचिवालय सेवा के अधिकारी सुनील सिंह को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें अपर सचिव गृह विभाग के साथ अपर सचिव आवास विभाग का दायित्व सौंपा गया है। इससे पहले वह अपर सचिव राजस्व एवं गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

महिमा रॉकली को मिली नई तैनाती

शासन ने सचिवालय सेवा की अधिकारी महिमा रॉकली को भी नई जिम्मेदारी दी है। अब उन्हें अपर सचिव राजस्व एवं सैनिक कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया है। वह वर्तमान में बाध्य प्रतीक्षा में थीं।

शासन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित अधिकारी अपने वर्तमान पदभार एवं विभाग से कार्यमुक्त होकर तत्काल नई तैनाती वाले पदभार ग्रहण करेंगे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद इसकी आख्या और प्रमाण कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01, उत्तराखंड शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉