Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

महिला ने अपने पति, ससुर, ननद और देवर पर शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, तहरीर के आधार पर जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी।  एक महिला ने अपने पति, ससुर, ननदों और देवर पर शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न और दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी के बाद दहेज के लिए ससुरालियों ने प्रताड़ित किया और उसे पढ़ने भी नहीं दिया। पिता की मदद से उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी और सहायक वन संरक्षक बनी। इसके बाद भी प्रताड़ना कम नहीं हुई। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

सहायक वन संरक्षक हल्द्वानी निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में अलीगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि मायके से ससुराल पहुंचते ही उसे कम दहेज लाने का ताना देना शुरू कर दिया और उसके सारे गहने ले लिए। पति आए दिन वह शराब पीकर आता और पीटता और ससुराली भी पति का साथ देते और प्रताड़ना से बचने के लिए मायके से 5 लाख रुपये लाने को कहते थे। पति अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था और मना करने पर मारपीट करता है। गर्भावस्था के दौरान भी उसे प्रताड़ित किया। पीड़िता प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार करना चाहती थी लेकिन पति राजी नहीं हुआ। पिता की मदद से उसने कोचिंग कर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सहायक वन संरक्षक दी और चयन भी हुआ। हालांकि ससुरालियों ने इस शर्त पर ट्रेनिंग पर जाने दिया कि वह सारा वेतन पति को देगी। पीड़िता ट्रेनिंग से लौटी तो दबाव बनाकर ससुरालियों ने कार खरीदवाई और देवर व उसके परिवार का भी खर्च उठाने का दवाब बनाया। पति चोरी-छिपे बनाए अंतरंग वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जिसके बाद डर कर पीड़िता अपने रिश्तेदारों के घर चली गई। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पीड़िता के पति, ससुर, ननद और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉