Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फेल छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, 24 मई 2026 तक करें आवेदन

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं परीक्षा में फेल छात्रों को पास होने और अंक सुधार का एक मौका दिया है। इसके तहत छात्र-छात्राएं परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए 24 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया 8 मई से शुरू हो चुकी है। छात्र अपने आवेदन पत्र 20 मई तक जमा कर सकते हैं, जबकि विद्यालयों को ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के लिए 24 मई 2026 तक का समय दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

यह आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से ही होगी। बोर्ड की यह पहल उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो कुछ विषयों में असफल रहे हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, ताकि वे अपनी आगे की पढ़ाई बिना रुकावट जारी रख सकें।

ADVERTISEMENTS Ad

नियमों के अनुसार, हाईस्कूल (10वीं) के ऐसे छात्र जो अधिकतम दो विषयों में फेल हुए हैं, वे इस सुधार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। वहीं इंटरमीडिएट (12वीं) के छात्र एक विषय में अनुत्तीर्ण होने पर इस परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर

बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं, ताकि वे बेहतर परिणाम के साथ अपने भविष्य को नई दिशा दे सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉