Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून से बेंगलुरु की सीधी हवाई सेवा का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ, हवाई संपर्क विस्तार की दिशा में बताया महत्वपूर्ण उपलब्धि

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस की देहरादून-बेंगलुरु सीधी हवाई सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसे उत्तराखंड के समग्र विकास और हवाई संपर्क विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि बेंगलुरु से बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन, व्यापार और निवेश को बल मिलेगा, साथ ही राज्य के युवाओं, उद्यमियों, आईटी प्रोफेशनल्स और छात्रों को बड़ी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हवाई संपर्क मजबूत करने के लिए अधोसंरचना विकास और नीति स्तर पर निरंतर कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: अगले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने दी विशेष सावधानी बरतने की सलाह
Ad

फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला, एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह और यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पहली उड़ान सोमवार को अपराह्न 4:30 बजे देहरादून से रवाना हुई और 7:30 बजे बेंगलुरु पहुंची। नई सेवा से यात्रियों को चेन्नई, गोवा, कोच्चि, पुणे, विशाखापत्तनम समेत 18 शहरों तक वन-स्टॉप कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, रेस्क्यू टीम ने पांच लोगों के शव किए बरामद, घायल बच्चे को उपचार के लिए पहुंचाया अस्पताल

विशेष बात यह रही कि पहली उड़ान के लिए तैनात बोइंग 737-8 विमान पर उत्तराखंड की पारंपरिक ऐपण कला से प्रेरित टेल आर्ट प्रदर्शित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉