Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

लाल कुआं के होटल में युवती का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने की फोरेंसिक जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं के होटल में हल्द्वानी की युवती का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उक्त घटना के बाद मौके पर पहुंचे लालकुआं और हल्द्वानी पुलिस के अधिकारियों ने मृत्यु के कारण की छानबीन करने के साथ-साथ फोरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सात अक्टूबर की प्रातः घर से निकली 30 वर्षीय याशिका निवासी रामपुर रोड लालकुआं के होटल में पहुंची और 107 नंबर कमरा बुक कराया। युवती ने होटल के कर्मियों को बताया कि उसका नवरात्रि का व्रत है उसे डिस्टर्ब न किया जाए, वह आराम कर रही है, तथा प्रातः दिल्ली को जाएगी।
सुबह होटल कर्मियों द्वारा चाय पिलाने के लिए उक्त कमरे का दरवाजा खटखटाया तो वह नहीं खुला, होटल कर्मी युवती के कमरे का दरवाजा खोलने के प्रयास ही कर रहे थे कि तब तक उसकी लोकेशन देखकर उसके परिजन एवं हल्द्वानी पुलिस मौके पर पहुंच गई। दरवाजा तोड़ने पर कमरे के बाथरूम में उसका शव बरामद हुआ। इसके बाद मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाल डीआर वर्मा ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ लव पांडे और फोरेंसिक टीम के सदस्य भी मौके पर पहुंच चुके थे, इधर पता चला है कि युवती कल प्रातः तड़के घर से निकली जिसकी ढूंढ खोज परिजनों द्वारा की जा रही थी, उन्होंने मामले की सूचना हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश को दी, जिसके बाद विधायक ने कोतवाली पुलिस को उक्त युवती का नंबर सर्विलेंस में लगाने के निर्देश दिए। युवती की मौत पर विधायक सुमित हृदयेश ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इधर युवती की मौत के कारण की जांच कोतवाली पुलिस कर रही है, तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: देहरादून, नैनीताल, समेत आठ जिलों में भारी बारिश की संभावना, नदियों- नालों में जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की आशंका, अलर्ट जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉