Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड में आज से  अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 1 से 3 फरवरी तक हवाओं के साथ बारिश, बर्फबारी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे मैदानी व पहाड़ी इलाकों में तापमान में गिरावट आने से ठंड में और बढ़ोतरी के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

आज रविवार को मौसम का पूर्वानुमान

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज रविवार को उत्तराखंड राज्य के सभी जनपदों में मौसम बदला हुआ रहेगा। राज्य के देहरादून , उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, टिहरी और पौड़ी जिले में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा, व अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं कोहरा छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा

अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार से सक्रिय होने वाले विक्षोभ के कारण 01, 02 और 03 फरवरी को राज्य के अधिकतर जनपदों में बारिश होने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने की प्रबल संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का अनुमान है, जिससे ठिठुरन बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

तापमान में गिरावट आने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.7 और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 17.5 और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.1 और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 16.8 और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉