Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम आर्य पहुंचे नाईसीला और बेलगांव, कंबलों का वितरण किया, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, समाधान का दिलाया भरोसा

ADVERTISEMENTS Ad

नाईसीला व बेल गांव पहुंचे वरिष्ठ कार्यकर्ता, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, शीघ्र समाधान का दिलाया भरोसा नैनीताल।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांव नाईसीला और बेल गांव में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समाजसेवी हेम आर्य ने भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ व फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए हेम आर्य ने ग्रामीणों को कंबलों का वितरण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बीएसएनएल का टावर स्थापित होने के बावजूद नेटवर्क की भारी समस्या बनी हुई है, जिससे संचार व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। वहीं शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी ग्रामीणों ने चिंता जताई। उन्होंने बताया कि गांव में केवल हाईस्कूल तक ही विद्यालय है, जबकि 11वीं व 12वीं की पढ़ाई के लिए बच्चों को कालाढूंगी और हल्द्वानी स्थित इंटर कॉलेजों में जाना पड़ता है, जो 10 से 15 किलोमीटर दूर हैं। बरसात के दिनों में स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए हेम आर्य ने आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही इस संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं सांसद अजय भट्ट से वार्ता कर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा: 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा

हेम आर्य के गांव भ्रमण से क्षेत्र में खुशी का माहौल था ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अब समाधान होगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश उप्रेती, ग्राम प्रधान बेल ललिता मलाड़ा, पूर्व बीटीसी मेंबर खीम सिंह तड़ागी, मनोहर सिंह, अमर सिंह, भुवन उप्रेती, ईश्वर दत्त, दलीप सिंह व खीम सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉