Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भीमताल में बर्ड फ्लू का मामला मिलने पर पशुपालन विभाग सतर्क

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:- क्षेत्र के पांडेगांव में बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया है। एक मुर्गीबाड़े में अचानक मुर्गियों की मौत के बाद लिए गए सैंपल की जांच में एक मुर्गी में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धीरेश जोशी ने बताया कि पांडेगांव स्थित मुर्गीबाड़े में करीब 40 मुर्गियां मरी थीं। सैंपल जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरे मुर्गीबाड़े को सैनिटाइज कराया गया है। उन्होंने कहा कि एहतियातन दस किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी मुर्गीबाड़ों की निगरानी की जाएगी। अगले तीन महीने तक हर पंद्रह दिन में सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

गौरतलब है कि पिछले महीने ऊधमसिंह नगर और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद जिले में मुर्गियों और पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पर पहले ही रोक लगा दी गई थी। अब स्थानीय स्तर पर पहला मामला मिलने से विभाग की चिंता बढ़ गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

पशुपालन विभाग ने अपील की है कि यदि कहीं भी मुर्गियों की अचानक मौत होती है तो तुरंत विभाग को सूचित किया जाए। विभागीय टीमें और  चिकित्सक लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉