Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

आदि कैलाश, नाभिडांग और जॉलीकाँग को हवाई सेवा से जोड़े जाने की योजना तैयार, सहस्त्रधारा से पूर्णागिरि के लिए हवाई सेवा शुरू किए जाने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

देहरादूनः- मंगलवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की उत्तराखण्ड एयर कनेक्टिविटी स्कीम के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्य सचिव ने आदि कैलाश, नाभिडांग और और जॉलीकाँग को हवाई सेवा से जोड़े जाने के लिए कार्य योजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सहस्त्रधारा से पूर्णागिरी के लिए भी हवाई सेवा शीघ्र शुरू किए जाने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्य मंत्री भावना मेहरा ने किया दूरस्थ क्षेत्रों का भ्रमण, महिलाओं की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को फोन कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Ad

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हवाई सम्पर्क बढ़ाए जाने की सम्भावनाएं तलाशे जाने के लगातार प्रयास किए जाएं। उन्होंने प्रदेश में पर्यटन सर्किट के विकास के ध्यान में रखते हुए हैलीपैड और हैलीपोर्ट सुविधाओं को बढ़ाए जाने पर जोर दिया।
सचिव सचिन कुर्वे ने कहा कि प्रदेश में हेलीपैड और हेलीपोर्ट विकसित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नैनीसैनी एयरपोर्ट को एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के हैंड ओवर किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पद्मश्री डॉक्टर ललित पांडे का रविवार को निधन,सामाजिक, शैक्षिक और पर्यावरणीय क्षेत्र में शोक की लहर
Ad

इस अवसर पर पर सचिव सचिन कुर्वे एवं अपर सचिव आशीष चौहान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉