Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने आदेश किया जारी: 30 मार्च की प्रस्तावित परीक्षा अब 31 मार्च मंगलवार को

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने 30 मार्च को प्रस्तावित परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया है। अब ये परीक्षाएं 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को पूर्व निर्धारित समय पर आयोजित होंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार ने जारी आदेश में बताया है कि उत्तराखंड शासन द्वारा घोषित अवकाश में संशोधन के बाद 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसी कारण परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, 30 मार्च को निर्धारित सभी प्रश्नपत्र अब 31 मार्च को उसी समय-सारणी के अनुसार होंगे। इस बदलाव की सूचना सभी क्षेत्रीय केंद्रों, अध्ययन केंद्रों और संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि छात्रों तक समय पर जानकारी पहुंच सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

साथ ही विश्वविद्यालय ने क्षेत्रीय निदेशकों व अध्ययन केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि वे इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे नई तिथि के अनुसार अपनी तैयारी करें और किसी भी तरह के भ्रम से बचने के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और सूचना माध्यमों पर लगातार नजर बनाए रखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉