Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

टायर की फैक्ट्री और गोदाम में लगी आग, सैकड़ों टायर जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:- रुद्रपुर में तीनपानी के पास भदईपुरा में टायर की फैक्ट्री और गोदाम में आग लगने से सैकड़ों टायर जलकर राख हो गए, और बिल्डिंग भी ध्वस्त हो गई। दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरप्रीत सिंह की बसंत विहार तीनपानी के पास भदईपुरा में गुरप्रीत इंटरप्राइजेज के नाम से टायरों की फैक्ट्री और गोदाम है। बृहस्पतिवार की रात वह गोदाम बंद कर अपने घर चले गए । शुक्रवार सुबह सात बजे के आसपास फैक्ट्री और गोदाम से लोगों को धुआं निकलता हुआ दिखा। उन्होंने इसकी जानकारी गुरप्रीत सिंह और दमकल विभाग को दी। सूचना पर दमकल के तीन-चार वाहन मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से वहां रखी एक बाइक के साथ वाहनों के सैकड़ों टायर जल कर राख हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

आग इतनी भीषण थी कि गोदाम की बिल्डिंग भी ध्वस्त हो गई। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी फर्म पूरे कुमाऊं में टायरों की सप्लाई करती है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सीएफओ इशान कटारिया ने बताया कि आग लगने का कारण शाट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉