Medical
उत्तराखण्ड

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के 12वें दिन नगर निगम सभागार में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क दवाओं का भी किया वितरण

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के क्रम में आज पखवाड़े के 12वें दिन नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के नगर निगम सभागार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

यह स्वास्थ्य शिविर नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम परितोष वर्मा के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 80 मरीजों/लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

80 मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर में BP, ब्लड शुगर, LFT, KFT, CBC एवं एक्स-रे सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं। जांच के बाद चिकित्सकों द्वारा आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के 11वें दिन दिव्या पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई कचरा प्रबंधन कार्यशाला, विद्यार्थियों को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के प्रति किया जागरूक
Ad

निःशुल्क दवाओं का भी वितरण

स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श के उपरांत आवश्यकता के अनुसार लाभार्थियों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। इस प्रकार शिविर में लोगों को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाओं की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई।

चिकित्सीय टीम और नगर निगम एवं संबंधित टीम की रही सहभागिता

शिविर में डॉ. भास्कर पचौली एवं डॉ. प्रीति आर्या सहित जिला स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे हल्द्वानी: कहा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "आंगन का मिलन" बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- टॉपर छात्र-छात्राओं को सरकार देगी लैपटॉप

कार्यक्रम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी.एस. टोलिया, बैंणी सेना प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज नेगी, SBM टीम से मनीष पांडे तथा PMU टीम से पंकज द्विवेदी उपस्थित रहे।

स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य का संदेश

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य जागरूकता को जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल रही। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉