Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सांसद अजय भट्ट ने जमरानी बांध परियोजना का किया स्थलीय निरीक्षण, ग्रामीणों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- नैनीताल के सांसद अजय भट्ट ने जमरानी बांध परियोजना एवं टनल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। वहां किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगामी 15 जून तक ग्राम गेहरा अमृतपुर सड़क तथा अमिया में मोटर पुल का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाय। जमरानी बाँध परिक्षेत्र में आ रहे स्थानीय लोगों को परियोजना कार्य में रोजगार से जोड़ें।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार को जमरानी बांध परिक्षेत्र में पहुंचे सांसद अजय भट्ट ने बांध परियोजना से जुड़े अधिकारियों व स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर बांध निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए क्षेत्रीय सांसद ने परियोजना के अधिकारियों एवं कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए की 2029 तक बांध परियोजना का कार्य पूर्ण करने हेतु तेजी से कार्य किए जाएं, इस दौरान उन्होंने बांध परियोजना क्षेत्र में आ रहे विभिन्न गांव की जनता से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी, ग्रामीणों ने अमिया गाँव के निकट बनाए जा रहे मोटर पुल का निर्माण कार्य शीघ्र किए जाने, डेहरा गाँव को भूस्खलन से रोके जाने व गाँव में भूमि सुधार के कार्य कराए जाने सहित बाँध परियोजना में स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाए जाने की मांग की रखी, जिस पर सांसद ने परियोजना से जुड़े अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश दिए

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट
Ad

उन्होंने कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा 90-10 के अनुपात में इस परियोजना के निर्माण हेतु धनराशि उपलब्ध कराई गई है, इसका कार्य निर्धारित समय से पूर्ण हो इस हेतु अधिकारी स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाते हुए कार्य करें।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि बांध का कार्य समय पर हो इस हेतु अपना पूर्ण सहयोग करें।

इस दौरान परियोजना के महाप्रबंधक प्रशांत विश्नोई ने किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अवगत कराया कि वर्तमान में 2 टनलों का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है उन्होंने कहा कि अगले वर्ष जून 2026 तक टनल का कार्य पूर्ण हो जाएगा उसके उपरांत नदी डायवर्जन कर बांध का कार्य प्रारम्भ किया जाएगा उन्होंने अवगत कराया कि निर्धारित समय जून 2029 तक इसका कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने अवगत कराया की बांध परियोजना से उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों सहित उत्तर प्रदेश के बरेली और रामपुर को भी पानी उपलब्ध कराया जाएगा इसके साथ ही झील परिक्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों के साथ ही अन्य अवस्थापना सुविधा भी विकसित की जाएंगी, इस क्षेत्र में भी अभी से कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक

निरीक्षण के दौरान विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रशासक विकासखंड भीमताल हरीश बिष्ट, अनिल चुनौतियां, मुकेश बेलवाल, उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक सहित क्षेत्रीय जनता, अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉