Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

पूर्व सीएम हरीश रावत की कार हुई हादसे का शिकार, कार में सवार पूर्व मुख्यमंत्री समेत सभी लोग सुरक्षित

ADVERTISEMENTS Ad

मेरठ:-  उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत शनिवार शाम दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गए।  मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हादसा उस वक्त हुआ जब उनकी कार अचानक सामने आए वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर दूसरी गाड़ि हुए हादसे का शिकार यों और डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत यह रही कि पूर्व मुख्यमंत्री समेत कार में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरीश रावत अपने निजी वाहन से देहरादून से दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन कंकरखेड़ा क्षेत्र में पहुंचा, सामने से एक कार ने अचानक कट मारा। चालक ने टक्कर से बचाने के लिए गाड़ी मोड़ी, लेकिन वाहन का संतुलन बिगड़ने से कार दूसरी गाड़ियों से टकराते हुए डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। पुलिस ने तुरंत दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर हरीश रावत को सुरक्षित गंतव्य तक रवाना किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हाईवे पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों की वजह से हादसे होते रहते हैं। इस दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जल्द ही खुलवा दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉