Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

फॉरेस्ट वाचर की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या, साथी पर लगा आरोप, पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  टांडा रेंज क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां वन विभाग में तैनात एक फॉरेस्ट वाचर की उसके ही साथी ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मृतक की पहचान मेवाराम (50) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कौशांबी के रहने वाले थे और टांडा रेंज में फॉरेस्ट वाचर के पद पर कार्यरत थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब एक बजे मेवाराम अपने एक साथी के साथ खाना खा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। शुरुआत में मामूली कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर साथी ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी उठाकर मेवाराम की गर्दन पर हमला कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार हमला बेहद गंभीर था और गर्दन पर वार होने के कारण मेवाराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉