Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सड़क हादसा: बेकाबू कार ने पैदल जा रहे कई लोगों को रौंदा, भाजयुमो महामंत्री की मौत, एक घायल की हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। देहरादून के पटेलनगर थानाक्षेत्र में शनिवार रात सेंट ज्यूड चौक के पास एक बेकाबू कार ने पैदल जा रहे कई लोगों को रौंद दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर देहरादून महामंत्री जितेंद्र सिंह बिष्ट की मौत हो गई और एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पटेलनगर थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि हादसा शनिवार रात सेंट ज्यूड चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर हुआ। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर कुछ लोगों को टक्कर मारते हुए निकल गई है। पटेलनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो पाया कि सेंट ज्यूड चौक से करीब 100 मीटर आगे ट्रांसपोर्ट नगर की ओर कार दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में खड़ी थी। लोगों ने बताया कि कार चालक ने कई पैदल यात्रियों को टक्कर मारी जिन्हें स्थानीय लोग तुरंत अस्पताल ले गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह कार बुड्डी निवासी मुजम्मिल की है। खराबी आने के कारण इसे सेंट ज्यूड चौक के पास वसीम की वर्कशॉप में रखा था। वाहन की मरम्मत का काम करने वाले अब्बू नाम के व्यक्ति ने वाहन की टेस्टिंग के लिए इसे वर्कशॉप से बाहर निकाला। वर्कशॉप वापस आते समय कार अनियंत्रित हो गई और सड़क पर खड़े और चल रहे कुछ लोगों को रौंद दिया। हादसे में केशव विहार चंद्रबनी निवासी जितेंद्र बिष्ट की मृत्यु हो गई। बिष्ट डीएवी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके थे। वहीं, चंद्रबनी निवासी रितिक राजपूत भी घायल हैं जिनका वेलवेट चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। रितिक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉