Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं के लोगों और पर्यटकों को जाम की समस्या से मिलेगी राहत, बाईपास मार्ग के लिए सरकार ने दी 18.22 करोड़ रुपए की स्वीकृति

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/भीमताल:-  काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी क्षेत्र में लगने वाले लंबे जाम से अब जल्द राहत मिलने की संभावना है। राम सिंह कैड़ा (भीमताल विधायक व कैबिनेट मंत्री) की पहल पर काठगोदाम से दानीजाला-सिमलखेत होते हुए HMT अमृतपुर तक बनने वाले बाईपास मोटर मार्ग को सरकार ने 18 करोड़ 22 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि इस मार्ग के बनने से भीमताल विधानसभा क्षेत्र और पूरे कुमाऊं के लोगों और पर्यटकों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से गुलाब घाटी क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसना पड़ता था, जिससे आमजन और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाईपास मार्ग निर्माण की मांग की थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

परियोजना को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में पहाड़ कटान के लिए करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये, दूसरे चरण में सड़क निर्माण के लिए 4 करोड़ 69 लाख रुपये का शासनादेश जारी हो चुका है। तीसरे चरण में पुल निर्माण कार्य होगा, जिसकी अनुमानित लागत 11 करोड़ 77 लाख रुपये है, जिसकी भी स्वीकृति मिल चुकी है और औपचारिक आदेश जारी होने की संभावना है।
मंत्री कैड़ा ने कहा कि बाईपास मोटर मार्ग बनने से काठगोदाम और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम होगा और यात्रा सुगम बनेगी। इससे पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों का समय व ईंधन दोनों बचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

स्वीकृति मिलने पर मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट का आभार जताया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए।

कुल मिलाकर, यह बाईपास परियोजना कुमाऊं के ट्रैफिक प्रबंधन के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है और क्षेत्र को जाम की पुरानी समस्या से राहत दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉