Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

ट्रचिंग ग्राउंड में लगे कूड़े का ढेर होगा जल्द खत्म, मेयर गजराज बिष्ट ने किया लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का शुभारंभ

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  गौलापार के ट्रचिंग ग्राउंड में लगे कूड़े के ढेर अब जल्द ही खत्म होने की संभावना है। यहां शहर के मेयर गजराज बिष्ट ने कूड़े के निस्तारण के लिए लगाए लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का शुभारंभ किया। इसके शुरू होने से यहां जमा 1.75 लाख मीट्रिक टन कूड़े के पहाड़ का निस्तारण होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी नगर निगम समेत जिले के अन्य निकायों व ग्रामीण क्षेत्रों से कूड़ा गौलापार के ट्रेंचिंग ग्राउंड लाया जाता है। बीते जनवरी में अनुबंध पूरा होने पर यहां पूर्व में लगे लीगेसी प्लांट ने काम करना बंद कर दिया। जिससे कूड़े के पहाड़ जमा हो गए हैं। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध यहां से लोगों का गुजरना मुश्किल होता है। कूड़े में आग लगने पर शहरी के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लिए हमेशा ही परेशानी बनी रहती है। इसके समाधान के लिए अब यहां नया लीगेसी प्लांट लगाया है। अब यहां केवल सूखे कूड़े को भेजा जाएगा। सूखा और गीला कूड़ा अलग करने के लिए नगर निगम ने पहले की मशीन का संचालन शुरू कर दिया है। केवल सूखा कूड़ा मिलने पर तत्काल निस्तारण करना आसान होगा।

इस मौके पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर टोलिया आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राजकीय नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का मामला: उधमपुर के एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले दिन ही कॉलेज छोड़ा, प्रबंधन ने की मामले की जांच शुरू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉