Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रदेश के सभी जिलों की चिकित्सा सेवाएं अलर्ट मोड पर, आकस्मिक स्थिति से निपटने को  स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश सरकार ने दीपावली त्यौहार पर भी  स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चौबीस घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश जारी किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों व सीएमओ को सभी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दिशा निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के  चिकित्सा संस्थानों को अलर्ट मोड पर रखा है, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके। सीएम ने कहा, त्योहार की खुशियां तभी सार्थक हैं, जब हर नागरिक सुरक्षित और स्वस्थ हो।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपावली के दौरान आग, सड़क दुर्घटनाओं व अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।  सभी अस्पतालों, एंबुलेंस सेवाओं व आपात चिकित्सा इकाइयों को अलर्ट पर रखा गया। विभाग ने पर्याप्त चिकित्सा कर्मियों की तैनाती, आवश्यक दवाओं और उपकरणों के भंडारण, तथा ब्लड बैंक और बर्न यूनिट की पूर्ण कार्यशीलता सुनिश्चित की है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया, डीएम व सीएमओ को त्योहारों के दौरान चौबीस घंटे सतर्कता बनाए रखने को कहा गया है। उन्होंने कहा, 108 एंबुलेंस सेवा, जिला नियंत्रण कक्ष, अस्पतालों के आपातकालीन वार्ड लगातार निगरानी में रहेंगे। आपात सेवाओं के लिए पर्याप्त डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी तय की गई है। भीड़ वाले इलाकों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और बाजारों में मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात रहेंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉