Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सुपर चेकिंग के माध्यम से प्राप्त फॉर्म किए ऑनलाइन चेक, निर्वाचक नामावलियों का 3 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा अंतिम प्रकाशन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो युक्त विधानसभा निर्वाचन नामावलियों का 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत सुपर चेकिंग ऑनलाइन प्रारूप 6 प्रारूप 7 एवं प्रारूप 8 में प्राप्त दावे आपत्तियों के अंतिम निस्तारण से पूर्व आयुक्त कुमाऊं मंडल (प्रेक्षक निर्वाचक नामावली) दीपक रावत ने सुपर चैकिंग के माध्यम से प्राप्त फॉर्म की ऑनलाइन चेकिंग की।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त कुमाऊँ-मंडल दीपक रावत ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा उसके पश्चात पात्र नागरिक नए मतदाता के रूप में पंजीकरण, मतदाता सूची से नाम हटाने तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन एवं विवरण में परिवर्तन के लिए निर्धारित फॉर्म ऑनलाइन भर सकेंगे। इससे मतदाताओं को आवेदन प्रक्रिया में सुविधा मिलने के साथ ही समय की भी बचत होगी।

आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि SIR के अंतर्गत प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण एवं निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के संबंध में आम नागरिकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को इसका लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में वीकेंड पर संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात प्लान लागू, निजी वाहनों को पार्किंग में रोककर शटल सेवा से भेजा जाएगा कैंची धाम
Ad

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाए रखने के लिए पात्र नागरिक निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने आवेदन प्रस्तुत करें। संबंधित अधिकारियों को भी आवेदन पत्रों की जांच में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉