Medical
उत्तराखण्डपौड़ी

गढ़वाल विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा तिथि में संशोधन, अब 24 मई को होगी परीक्षा

ADVERTISEMENTS Ad

श्रीनगर:- हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि में संशोधन किया गया है। अब यह परीक्षा 24 मई  को दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

कुलसचिव प्रो.आर.के. ढोडी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में परीक्षा की तिथि 18 मई निर्धारित की गई थी, लेकिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उस दिन अन्य पूर्व निर्धारित परीक्षाएं होने की बात कहते हुए तिथि की परिवर्तन की मांग की थी। छात्रों के हित को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर चलाया जा रहा सख्त अभियान
Ad

प्रो. ढोडी ने बताया कि अभ्यर्थियों को आवेदन का एक और अवसर दिया जा रहा है। 16 मई को सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक सक्रिय रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी इस अवधि में अनिवार्य रूप से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों के दृष्टिगत हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने
Ad

परीक्षा के प्रवेश पत्र 19 मई के बाद डाउनलोड किए जा सकेंगे। विश्वविद्यालय ने छात्रों से समय पर आवेदन और तैयारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉