Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

पुलिस और एसओटीएफ को मिली बड़ी सफलता: वाहन चेकिंग के दौरान 16.560 किलोग्राम डोडा, एक देशी तमंचा और 10 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

Ad

रुद्रपुर:- सीएम पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” अभियान के तहत कुमाऊं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओटीएफ कुमाऊं और पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 16.560 किलोग्राम डोडा, एक देशी तमंचा और 10 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को थाना पुलभट्टा क्षेत्र के सिरौली कला में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से भारी मात्रा में डोडा, 315 बोर का देशी तमंचा और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मौके से एक बुलेट मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकिब पुत्र मुख्तायर अहमदनिवासी वार्ड नंबर-06 सिरौली कला, किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना पुलभट्टा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के मार्गदर्शन और पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में की गई।


आईजी कुमाऊं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर को निर्देश दिए हैं कि आरोपी से गहन पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाए। साथ ही यह पता लगाया जाए कि अवैध डोडा, तमंचा और कारतूस की सप्लाई कहां से हो रही थी और किन क्षेत्रों में इसकी तस्करी की जा रही थी। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एसओटीएफ कुमाऊं पिछले आठ माह से नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इस दौरान अवैध मेडिकल स्टोरों और नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब तक 794 नशीले इंजेक्शन और 44,170 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद किए जा चुके हैं।


कुमाऊं पुलिस ने साफ किया है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉