उत्तराखण्डनैनीताल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, कहा हमारे वीर शहीदों का बलिदान अतुलनीय

ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी:- आज हल्द्वानी भ्रमण के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पहुँचकर अमर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्पांजलि दी।
ADVERTISEMENTS
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमारे वीर शहीदों का बलिदान अतुलनीय है। देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन वीर सपूतों के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। शहीदों का यह स्मारक हमें राष्ट्रभक्ति, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। राज्य सरकार शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
ADVERTISEMENTS
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, आदि उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS












