Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने होम स्टे का किया निरीक्षण, कहा बिना वैध पंजीकरण वालों पर नियमानुसार होगी सील बंद कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में रविवार को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी प्रमोद कुमार द्वारा हल्द्वानी क्षेत्रांतर्गत संचालित होम स्टे इकाइयों का औचक निरीक्षण किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान काठगोदाम क्षेत्र के अंतर्गत स्थित आनंदम होमस्टे, कुमाऊं द्वार होमस्टे एवं बिष्ट जी होमस्टे का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दो होमस्टे आनंदम होमस्टे एवं बिष्ट जी होमस्टे बिना वैध पंजीकरण के संचालित होते पाए गए। उपजिलाधिकारी द्वारा होमस्टे में उपलब्ध सफाई व्यवस्था, आगंतुक पंजीकरण रजिस्टर, अभिलेखों एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग का कैंटर गिरने से चालक की मौत, सहायक कृषि अधिकारी समेत तीन लोग घायल, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने घायलों का हाल जाना
Ad

निरीक्षण के समय संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए नियमानुसार पंजीकरण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं जब तक वैध पंजीकरण नहीं होता है तब तक होम स्टे का संचालन नहीं किया जायेगा। यदि भविष्य में बिना वैध पंजीकरण का संचालन करते हुये पाये गये तो उक्त होम स्टे को नियमानुसार सीलबन्द कर अग्रिम कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। निरीक्षण के दौरान कुछ होम स्टे मौके पर मौजूद नहीं मिले एवं कुछ बन्द अवस्था में पाये गये।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नीती घाटी में तमक नाले का उफान छोड़ गया तबाही का मंजर: जीआरआईएफ का कर्मचारी दूसरे दिन भी लापता, खोज एवं बचाव अभियान जारी
Ad


उपजिलाधिकारी ने कहा कि जनपद / परगना हल्द्वानी में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे होमस्टे एवं अन्य पर्यटन इकाइयों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा सभी संचालकों से शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉