Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

युवा नेत्री ज्योति मेवाड़ी ने मात्र 21 साल की उम्र में बीडीसी पद का चुनाव जीत कर इतिहास रचा

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीतालः– जनपद के ओखलकांडा विकास खंड के एक छोटे से गांव ककोड़ की रहने वाली युवा नेत्री ज्योति मेवाड़ी ने क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। मात्र 21 वर्ष की उम्र में वह नैनीताल जनपद की सबसे कम उम्र की क्षेत्र पंचायत सदस्य बनने का गौरव हासिल कर चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

ज्योति मेवाड़ी का यह सफर प्रेरणादायक है, ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली ज्योति ने अपने मेहनत, लगन और सामाजिक सेवा के जज़्बे के दम पर गांववासियों का विश्वास जीता। चुनाव में उन्होंने न केवल जीत दर्ज की, बल्कि विकास के प्रति अपने विजन से युवा और बुजुर्ग मतदाताओं के दिल में जगह बनाई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

ग्राम ककोड़, जो अब तक बुनियादी सुविधाओं की कमी और विकास की राह देख रहा था, अब उम्मीद की नई किरण देख रहा है। ज्योति ने चुनाव प्रचार के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और महिला सशक्तिकरण जैसे अहम मुद्दों को प्रमुखता दी, जिसने लोगों को काफी प्रभावित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

कई युवा होंगे प्रेरितः

ज्योति की यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य युवतियों और युवाओं को भी राजनीति व जनसेवा के क्षेत्र में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी। आज जब राजनीति में युवा नेतृत्व की आवश्यकता महसूस की जा रही है, ऐसे में ज्योति मेवाड़ी से विकास की बहुत उम्मीदें है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

गांव के बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक, सभी ने ज्योति की जीत पर खुशी जताई है। गांव के एक बुजुर्ग मतदाता ने कहा, “हमारे गांव को अब एक ऐसी प्रतिनिधि मिली है जो पढ़ी-लिखी भी है और सेवा के जज़्बे से भी भरपूर है।”

अब सबकी निगाहें इस युवा प्रतिनिधि पर हैं कि कैसे वह अपने वादों को धरातल पर उतारती हैं और गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में क्या-क्या कदम उठाती हैं।

नैनीताल की यह नई नेता अब सिर्फ गांव की नहीं, बल्कि युवा राजनीति की भी पहचान बन चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉