Medical
उत्तराखण्ड

नाबालिग भांजी को लेकर मौसी फरार, मामले की जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से एक मौसी अपनी ही नाबालिग भांजी को लेकर फरार हो गई। नाबालिग की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 14 जवाहरनगर  निवासी अफसाना पत्नी मोहम्मद रईस ने पुलिस को बताया कि उसके मायका बिहार में है।मायके से कुछ दिन पहले ही उसकी 20 वर्षीय बहन सनोवर हल्द्वानी आई थी। आरोप है कि 15 सितंबर की शाम करीब पांच बजे सनोवर उनकी 15 वर्षीय बेटी महक को बहला-फुसलाकर घर के बाहर ले गई और तब से उसका कुछ पता नहीं है। दो दिन से परिजन खोजबीन कर रहे हैं। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही नाबालिग को बरामद कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉