Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक का किया दौरा, भाजपा कार्यकताओं व ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समस्याओं का समाधान करने के निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:-  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक भीड़ापानी, नरतोला, झूपली बाझ, पतलोट, भद्रेठा, का दौरा कर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों व भाजपा पदाधिकारीयों की समस्याओं को सुना। भाजपा पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य आदि समस्याओं को मंत्री के सामने रखा । मंत्री कैड़ा ने संबधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। मंत्री कैड़ा ने कहा जिन जिन गाँव मै अभी सड़क नहीं पहुंच पाई है उन गाँव को सड़क से जोड़ने के लिए pmgsy फेस 4 के अंतर्गत सम्मलित कर दिया है और प्रस्ताव भारत सरकार को भेज दिए है जल्दी की उन पर स्वीकृति मिलेगी। जिस दिशा में कार्य किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

मंत्री कैड़ा ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकताओं से कहा सरकार की योजनाओं को गाँव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचे इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। आम जनता तक पहुंचकर जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले, इस दिशा में हम सबको कार्य करना है।  मंत्री कैड़ा ने कहा क्षेत्र की हर समस्या का समाधान हो इस दिशा में लगातार कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉