Medical
उत्तराखण्डटिहरी

नौकरी जाने से नाराज संविदा कर्मचारी बीएसएनएल के टावर पर चढ़ा, एसडीआरएफ की टीमें पहुंची मौके पर, प्रशासन की ओर से सकुशल नीचे लाने की कोशिशें जारी

ADVERTISEMENTS Ad

नई टिहरी:-  जिले में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब उप निबंधक कार्यालय घनसाली में कार्यरत एक संविदा कर्मचारी नौकरी समाप्त किए जाने से नाराज होकर बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं और कर्मचारी को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, नरोत्तम प्रसाद गैरोला, निवासी ग्राम भांगला, पट्टी दोगी, नरेंद्रनगर, उप निबंधक घनसाली कार्यालय में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि हाल ही में उसकी सेवा समाप्त कर दी गई थी, जिससे वह काफी आक्रोशित था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

नौकरी समाप्त किए जाने के विरोध में नरोत्तम प्रसाद गैरोला बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया और वहीं से अपना विरोध दर्ज कराने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा कर्मचारी को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया।

ADVERTISEMENTS Ad

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टावर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमों को भी एहतियातन मौके पर तैनात किया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। वहीं, आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

प्रशासनिक अधिकारी लगातार कर्मचारी से बातचीत कर उसे शांत कराने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे थे। काफी देर तक कर्मचारी टावर पर ही मौजूद था और प्रशासन की ओर से उसे सकुशल नीचे लाने की कोशिश जारी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉