Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

घास काटने गई महिला को तेंदुए ने बनाया शिकार, गांव में पसरा मातम, पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल, वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:- ओखलकांडा ब्लॉक में तेंदुए के हमले ने पूरे क्षेत्र में दहशत है। ओखलकांडा विकासखंड के चमोली गांव के कीटोड़ा तोक में घास काटने गई एक महिला को तेंदुए ने दिन-दहाड़े अपना शिकार बना लिया। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार रेखा देवी पत्नी पान सिंह गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक रेखा देवी पर हमला कर दिया और उन्हें करीब दो किलोमीटर तक जंगल की ओर घसीट ले गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर साथ मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया, लेकिन तेंदुए ने महिला को नहीं छोड़ा। हमले में रेखा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आरटीओ की कार्रवाई, नैनीताल जनपद में 'नो हेलमेट-नो पेट्रोल' नियम लागू, एंट्री प्वाइंट पर लगे प्रतिबंध संबंधी बोर्ड, पेट्रोल पंपों पर नियम का पालन शुरू, जागरूकता बोर्ड भी लगाए
Ad

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। डीएफओ, भीमताल विधायक और सीएमओ नैनीताल के घटनास्थल पर पहुंचने की सूचना है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की यातायात व्यवस्था में बदलाव: 1 अगस्त से माल रोड पर किसी भी वाहन का हॉर्न बजाना प्रतिबंधित, रूसी बाईपास पार्किंग हब के रूप में होगा विकसित

महिला की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतका के परिजन गहरे सदमे में हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए की आवाजाही बनी हुई थी, लेकिन वन विभाग ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय व्याप्त है और लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। वन विभाग द्वारा तेंदुए की तलाश तेज कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉