Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनापौड़ी

नाबालिग को बहला- फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी।  पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी युवक को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया, उसके कब्जे से नाबालिग को भी बरामद किया। इस मामले में नाबालिग की मां ने थाना थलीसैंण मेंतहरीर दी थी। जिसमें कहा था कि उसकी नाबालिग बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। पौड़ी के एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि नाबालिग से जुड़ा प्रकरण होने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस और दीपावली के अवसर पर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में किया बदलाव, तीन दिनों तक रहेगा डायवर्जन प्लान लागू
Ad

पुलिस ने जब प्रकरण की जांच की तो पता चला कि गुमशुदा बालिका को उनके क्षेत्र के गांव का युवक भगाकर ले गया है। पुलिस टीम ने सर्विलांस आदि की मदद ली तो दोनों की लोकेशन भिवाड़ी राजस्थान में पाई गई। जिस पर टीम राजस्थान भेजी गई। टीम ने नाबालिग को भिवाड़ी राजस्थान से आरोपी के कब्जे से बरामद किया। नाबालिग से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो ऐक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस वर्षगांठ के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, जनपद के मुख्य राजकीय भवनों को एलईडी बल्ब के माध्यम से किया जाएगा प्रकाशमान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉