Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: जून माह की शुरुआत में हुई बारिश से प्रदेशवासियों को गर्मी से मिली राहत, पर्वतीय और मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- जून माह की शुरुआत में बदले मौसम ने प्रदेशवासियों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। बुधवार को हुई बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी मौसम सुहावना बना हुआ है।
गुरुवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 18.8 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह जहां हल्की धूप थी, वहीं शाम को आई ठंडी हवाओं और हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad

मौसम विभाग के अनुसार जलवायु परिवर्तन और प्री-मानसून गतिविधियों के चलते तापमान में यह गिरावट आ रही है। शुक्रवार को दून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार से प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। मैदानी इलाकों में तेज धूप के कारण एक बार फिर गर्मी तीखे तेवर दिखा सकती है। हालांकि, आज शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad

मौसम विभाग ने बताया कि आगामी सात से 10 जून तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, जबकि 11 जून को एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉