Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

विजिलेंस टीम ने की बड़ी कार्रवाई: उद्यान निरीक्षक को 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार,

ADVERTISEMENTS Ad

किच्छा:- भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चल रहे अभियान के तहत विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई टोल फ्री नंबर 1064 पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता, जो कि लकड़ी के ठेकेदार हैं, उन्होंने बताया कि ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से निजी आम के पेड़ खरीदे थे। इन पेड़ों के कटान के लिए नियमानुसार अनुमति आवश्यक थी। आरोप है कि अनुमति देने के एवज में ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे द्वारा 16 पेड़ों के लिए 12,000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

शिकायत की पुष्टि होने पर विजिलेंस द्वारा ट्रैप टीम का गठन किया गया। योजना के तहत टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके कार्यालय में ही शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते समय रंगे हाथ पकड़ लिया।
विजिलेंस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉