Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सेंट लॉरेंस स्कूल में किया वृक्षारोपण, छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण की ओर उठाया सार्थक कदम

हल्द्वानी:- देवलचौड़ स्थित सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में सामने आया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर चेयरमैन श्री अनिल जोशी, निदेशक श्री सुनील जोशी, प्राचार्या श्रीमती अनीता जोशी, श्रीमती रेनू जोशी, उप प्रधानाचार्य, स्कूल समन्वयक, शिक्षकगण और छात्रगण उपस्थित रहे। इन सभी की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी प्रेरणादायक बना दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत, कार चालक मौके से फरार
Ad

कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती अनीता जोशी के प्रेरणादायक संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। साथ ही, उन्होंने सभी छात्रों से यह वादा करवाया कि वे अपने घर पर एक-एक पौधा अवश्य लगाएंगे और उसकी देखभाल पूरी निष्ठा से करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके पश्चात छात्रों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रजातियों के पौधे स्कूल परिसर में लगाए गए। प्रत्येक पौधे को संबंधित छात्रों द्वारा चिह्नित किया गया, जिन्होंने उन्हें संरक्षित करने की शपथ ली। इस अभियान से न केवल विद्यालय परिसर की हरियाली बढ़ी, बल्कि विद्यार्थियों के मन में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी जागृत हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। यह वृक्षारोपण अभियान एक सशक्त संदेश लेकर आया कि सतत् विकास की शुरुआत छोटे-छोटे सामूहिक प्रयासों से होती है और छात्रों ने अग्रणी भूमिका निभाई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विकास भवन भीमताल में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉