Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

14 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

काशीपुर। चावल के नाम पर 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एक राइस मिलर ने बिहार के दो लोगों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बालाजी राइस मिल के मालिक रामसेवक अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने बिहार के जिला किशनगंज के ठाकुरगंज निवासी रोशन कुमार और गांव बलुआ पो. सिनकत निवासी दीपकांत से दो ट्रक चावल का सौदा किया। सौदे की रकम में से दो लाख रुपए रोशन कुमार और दीपकांत से मिले बैंक खाते में 30 सितंबर को जमा करा दी गई।रोशन कुमार व दीपकांत ने राजस्थान व महाराष्ट से दो ट्रक किराये पर लिए। 50 हजार रुपये किराये के तौर पर एडवांस में ट्रांसपोर्टरों के खाते में ऑनलाइन जमा कराये। राइस मिलर ने बताया कि रोशन कुमार ने उसको फोन पर एक गाड़ी चावल होने की सूचना दी। चावल का 9,72,610 रुपये का भुगतान बीओबी की किशनगंज शाखा में ओम के ट्रेडर्स के खाते में कराया। आरोप लगाया कि भुगतान के बाद भी चावल नहीं भेजा। बताया कि दीपकांत व रोशन कुमार ने फोन करने पर कहा कि दो लाख रुपये बैंक खाता में और जमा कराओ तभी दोनों वाहन यहां से निकल पाएंगे। 7 अक्टूबर को दो लाख रुपए जमा करने के बाद भी चावल नहीं मिला। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की बढ़ाई चिंता, 49 मरीजों की पुष्टि, राजधानी देहरादून में सबसे अधिक 34 मामले
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉