Medical
उत्तराखण्ड

मौसम: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बदल रहा मौसम, तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। बुधवार को भी पहाड़ी जिलों में तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और जलवायु परिवर्तन के चलते मई के महीने में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। 24 मई तक राज्य के अधिकतर पर्वतीय क्षेत्रों में इसी तरह की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि तेज हवाएं और बारिश के चलते पहाड़ों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा और गर्मी की तपिश लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि, आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के मद्देनज़र सतर्कता बरतने की अपील की है, खासतौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा कर रहे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की लगातार सलाह दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉