Medical
राष्ट्रीय

जयमाला कार्यक्रम के दौरान दूल्हे ने की 10 लाख रुपए की डिमांड, आपस में भिड़े बाराती और घराती, 12 से अधिक लोग घायल

ADVERTISEMENTS Ad

रामपुर:- जयमाला कार्यक्रम के दौरान दूल्हे ने दस लाख रुपये की डिमांड कर दी जिसपर दुल्हन अपना आपा खो बैठी और उसने दूल्हे को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए। फिर क्या था मैरिज हाल में बवाल मच गया। देखते ही देखते बाराती और घराती भी आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर लाठी-डंडे और कुर्सियां चलीं जिसमें 12 से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दूल्हे समेत अन्य बाराती मौके से भाग गए। पुलिस ने दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद चौराहा स्थित एक मैरिज हाल का है। थाना शहज़ाद नगर स्थित ढूंढई गांव से बारात रतनपुरा शुमाली गांव आई थी। दुल्हन पक्ष ने खौद चौराहा स्थित एक मैरिज हाल बुक कराया था। रात करीब 11 बजे बारात शादी की रस्में शुरू हुई। सुबह तड़के करीब चार बजे वरमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन को बुलाया गया। इस दौरान दूल्हे और उसके परिजनों ने 10 लाख रुपए की डिमांड कर दी, दूल्हे का कहना था जब तक पैसा नहीं मिलेगा वरमाला नहीं होगी। दूल्हे की डिमांड सुनते ही दुल्हन और उसके परिजन भड़क गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया, इसके बाद वरमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन को बुलाया गया, तमतमाई दुल्हन पहुंच तो गई लेकिन वह वरमाला नीचे फेंककर दूल्हे पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने लगी। देखते ही देखते बारातियों और घरातियों में लात- घूंसे और लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे पर कुर्सियों से भी हमला किया। मैरिज हाल में मारपीट की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज संदीप कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस को देख दूल्हा और बाराती बिना दुल्हन के भाग खड़े हुए। इस दौरान पुलिस ने दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायती पत्र दे दिया है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। पुलिस अपने स्तर से पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमरनाथ यात्रा के दौरान करीब 40 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हादसे में 30 यात्री घायल, सभी का अस्पताल में उपचार जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉