Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल खुली विद्युत केबलों पर लिया संज्ञान, मोटाहल्दू समेत कई स्थानों पर सड़क पर पड़ी केबलों को एनएच ने तत्काल कराया सुरक्षित

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के संज्ञान में राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर में लगी स्ट्रीट लाइटों की विद्युत केबलें मोटाहल्दू सहित कई स्थानों पर खुली अवस्था में सड़क पर पड़ी होने की खबर पहुंची। उसके बाद उन्होंने परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

यह थी पहले की स्थिति

यह है बाद की स्थिति

इसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर पड़ी खुली विद्युत केबलों को सुरक्षित करते हुए आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा कराया। परियोजना निदेशक ने कहा कि सड़क पर खुली विद्युत केबलें राहगीरों तथा विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती थीं। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी
Ad

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थापित स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का नियमित निरीक्षण कराया जा रहा है। जहां भी सुरक्षा संबंधी कोई कमी मिलेगी, उसे तत्काल दूर कराया जाएगा। संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न होने पाए तथा सभी विद्युत केबलों और अन्य संरचनाओं का समय-समय पर निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

परियोजना निदेशक ने कहा कि आमजन की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉