Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

टेलर की दुकान से भारी मात्रा में चरस बरामद, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए काठगोदाम क्षेत्र में एक टेलर की दुकान से भारी मात्रा में चरस बरामद की। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, STF कुमाऊं और काठगोदाम पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार 10 मई को दमुवादूंगा क्षेत्र के देवखड़ी स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के सामने संचालित “डी फैशन बुटीक” नामक टेलर की दुकान पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दुकान से 5 किलो 2 ग्राम अवैध चरस बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में देवखड़ी दमुवादूंगा निवासी 50 वर्षीय प्रवीण आर्या तथा बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र निवासी 44 वर्षीय बलवंत सिंह शामिल हैं।

दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर संख्या 62/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद चरस बागेश्वर क्षेत्र से लाकर सप्लाई की जा रही थी। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई में STF एंटी नार्कोटिक्स टीम से निरीक्षक पावन स्वरूप, एसआई विनोद चंद्र जोशी, आरक्षी वीरेंद्र चौहान और इसरार अहमद शामिल रहे। वहीं काठगोदाम पुलिस टीम में एसओ विमल मिश्रा, एसआई दिलीप सिंह, आरक्षी प्रमोद कुमार और कारज सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉