Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड के 53000 दुग्ध उत्पादकों के खाते में ट्रांसफर होंगे 25 करोड़

ADVERTISEMENTS Ad

दीपावली से पहले उत्तराखंड के 53 हजार दुग्ध उत्पादकों के बैंक खातों में 25 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। शासन की ओर से यह धनराशि डेयरी विकास विभाग को जारी कर दी गई है। दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन और साइलेज योजना का यह पैसा पिछले कुछ महीनों से अटका हुआ था।
डेयरी विकास विभाग के निदेशक डॉ.संजय खेतवाल ने बताया कि करीब तीन महीने से राज्य के 53 हजार दुग्ध उत्पादकों को दिए जाने वाले दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हो पाया था। इसमें दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना के 10 करोड़ और साईलेज योजना के 15 करोड़ रुपये थे। अब शासन से बजट जारी कर दिया है। बता दें कि भुगतान न हो पाने से गरीब दुग्ध उत्पादकों के सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो गई थी। चूंकि दीपावली नजदीक है तो उत्पादकों को ज्यादा चिंता थी।
मंगलवार को दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना के 10 करोड़ और साईलेज योजना के 15 करोड़ जारी कर दिए गए है। निदेशक ने बताया कि समिति अध्यक्षों को इसकी सूचना जारी कर दी गई है। राज्य के करीब 53 हजार दुग्ध उत्पादकों के खातों में 25 अक्टूबर तक पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। राज्य के यह 53 हजार दुग्ध उत्पादक 21 हजार दुग्ध समितियों से जुड़े हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉