Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में बदला रहेगा मौसम: कई जिलों में तेज बारिश ओलावृष्टि और आंधी तूफान की संभावना, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  उत्तराखंड में आज गुरुवार को फिर मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए विभाग ने पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी जिले के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इन क्षेत्रों में मौसम अचानक खराब होने की आशंका है। वहीं अन्य जिलों में भी बिजली चमकने के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कृषक रथ पहुँचा हल्द्वानी, किसानों को कृषि एवं संबंधित विभागों की योजनाओं की दी गई जानकारी
Ad

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण प्रदेश में मौसम का यह बदलाव देखने को मिल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते भूस्खलन, सड़क बाधित होने और पेड़ों के गिरने जैसी घटनाओं की आशंका बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यूपीसीएल विजिलेंस और पुलिस टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 108 लोगों को पकड़ा, वैध कनेक्शन से ही बिजली उपयोग करने की अपील

तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम संबंधी चेतावनी का पालन करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉