Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में जल्द मानसून की विदाई के संकेत, अगले दो दिनों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने की विशेष सावधानी बरतने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में मानसून लगातार कमजोर पड़ रहा है।  और इसकी विदाई की परिस्थितियां बनने लगी हैं। मैदानी क्षेत्रों में जहां तेज धूप के कारण गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है, वहीं कुमाऊं के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में मानसून की विदाई शुरू होने के संकेत हैं। हालांकि, विदाई से पहले प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ तेज बौछारों का दौर देखने को मिल सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल समेत आज इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, पौड़ी, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सारथी फाउंडेशन समिति ने प्राथमिक विद्यालय बमोरी को भेंट किए 2 इलेक्ट्रिक कूलर, बच्चों को मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत
Ad

प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। मैदानी इलाकों में दिन के समय धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस बनी रह सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार को प्रदेश के सात जिलों में यलो अलर्ट

मानसून की विदाई से पहले मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के सात जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  झांझर-अक्सौड़ा से मझेड़ा मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य का सांसद व मंत्री कैड़ा ने किया शुभारंभ, डामरीकरण से ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा, क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति

इन जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से गरज-चमक के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

रविवार और सोमवार को तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार के बाद रविवार और सोमवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। हालांकि, इसके बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आने और मानसून की विदाई की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पूरी दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों से आगे लौट चुका है। अब उत्तराखंड में भी मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉