Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

पुलिस ने चेकिंग के दौरान टूरिस्ट बस से 348 कनस्तर अवैध लीसा किया बरामद, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

बाजपुर:- पुलिस ने सुल्तानपुर पट्टी चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक टूरिस्ट बस से 348 कनस्तर अवैध लीसे के साथ बस चालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद लीसे की अनुमानित कीमत करीब 10.5 लाख रुपये आंकी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

त्योहारी सीजन के मद्देनजर एसएसपी के निर्देश पर जिले में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस छोई मोड़ पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध प्रतीत हो रही एक टूरिस्ट बस को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बस की सभी सीटें उखड़ी हुई मिलीं और फर्श पर काली पन्नी बिछी थी। पन्नी हटाने पर उसके नीचे और बस की डिग्गी में लीसे के कनस्तर लदे मिले। गिनती करने पर कुल 348 कनस्तर लीसा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद लीसा मनोज रावत का है। वह इसे द्वाराहाट अल्मोड़ा से भरकर पुलभट्टा टोल प्लाजा के पास स्थित एक फैक्ट्री में ले जा रहे थे। माल सुरक्षित पहुंचाने के एवज में उन्हें तय कमीशन मिलना था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय जिलों में बारिश का सिलसिला जारी, देहरादून समेत तीन जिलों में बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी
Ad

पुलिस के अनुसार आरोपी लीसा परिवहन से संबंधित कोई वैध रवन्ना या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने बिठोरिया मुखानी हल्द्वानी निवासी मनोज सिंह, देवली लमगड़ा निवासी भवान सिंह, बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी हेमचंद्र महतोलिया और जैती लमगड़ा निवासी पान सिंह को गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को अदालत ने सुनाई 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
Ad

उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर कोतवाली बाजपुर में आरोपियों पर वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल जगत सिंह अधिकारी, कांस्टेबल नवल किशोर, कैलाश काला और रमेश पांडे शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉