Medical
उत्तराखण्डपौड़ी

भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार:-  मंगलवार सुबह भारी बारिश के दौरान पहाड़ी से आए मलबे ने एक परिवार पर कहर बरपा दिया। यह घटना पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लॉक की ग्रामसभा में हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

महरगांव में मंगलवार सुबह भारी बारिश के दौरान पहाड़ी से आए मलबे से एक परिवार के मकान की ऊपरी मंजिल ढह गई और उसमें दबने से दो वर्षीय बच्चे और 85 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। हादसे के बाद एक पुरुष की तलाश देर शाम तक जारी रही, जबकि एक महिला को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्राम प्रधान अमित नेगी और राजस्व उपनिरीक्षक अमित कुमार के अनुसार मंगलवार सुबह भारी बारिश के बीच पहाड़ी से अचानक मलबा आया। मलबे की चपेट में आने से महरगांव निवासी धीरेंद्र सिंह (48) के मकान की ऊपरी मंजिल ढह गई।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे के समय मकान में धीरेंद्र सिंह के अलावा उनकी मां मथुरा देवी (85), भाभी विदेश्वरी देवी और भतीजी रजनी का दो वर्षीय बेटा रुद्रांश मौजूद थे। अचानक आए मलबे से सभी इसकी चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी

महिला को सुरक्षित बाहर निकाला, मासूम और वृद्धा के मिले शव

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद विदेश्वरी देवी को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इसके बाद मलबा हटाने के दौरान दो वर्षीय रुद्रांश और 85 वर्षीय मथुरा देवी के शव बरामद किए गए। वहीं धीरेंद्र सिंह का देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका था। उनकी तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी रहा।

परिवार के अन्य सदस्य नहीं थे घर पर

हादसे के वक्त धीरेंद्र सिंह की पत्नी विधाता देवी और छोटा बेटा गौरव पास के दूसरे मकान में गए हुए थे। इस कारण वे हादसे की चपेट में आने से बच गए।

धीरेंद्र की भतीजी रजनी सोमवार को ही अपने ससुराल बंदूण से मायके आई थी, लेकिन घटना के समय वह भी घर पर मौजूद नहीं थी। वहीं धीरेंद्र का बड़ा बेटा सौरभ कोटद्वार में रहकर कोर्स कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

डीएम समेत प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पौड़ी की जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उनके साथ एसडीएम रेखा आर्य, सतपुली के नायब तहसीलदार जाहिद हुसैन और लैंसडौन के नायब तहसीलदार विद्यानंद सेमवाल भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू अभियान की निगरानी करते हुए मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश के लिए बचाव कार्य तेज किया।

मृतकों के परिजनों को मिली चार-चार लाख की सहायता

जिला प्रशासन की ओर से हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर प्रत्येक मृतक के लिए चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। इसके अलावा क्षतिग्रस्त भवन के लिए दो लाख रुपये की सहायता भी उपलब्ध कराई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉