Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

गोकशी गैंग पर पुलिस की कार्रवाई: चेकिंग के दौरान लगभग 120 किलो प्रतिबंधित गौमांस बरामद, दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:-  एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी के आदेशों के अनुपालन में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा गोकशी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

उप निरीक्षक बीरेन्द्र बिष्ट द्वारा चेकिंग के दौरान बड़ी मस्जिद के पास स्थित स्लाटर हाउस से लगभग 120 किलोग्राम प्रतिबंधित गौमांस बरामद किया गया। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद अभियुक्त फरार हो गए। घटनास्थल से गौमांस के साथ मांस काटने के औजार भी बरामद किए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

बरामदगी के आधार पर थाना रामनगर में धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० मंजुनाथ टीसी ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए। जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक रामनगर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ-साथ मैनुअल एवं सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्तों की तलाश की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

पुलिस टीम के अथक प्रयासों से घटना में संलिप्त  अभियुक्तों को आज कब्रिस्तान पुलिया के पास मालधन रोड, रामनगर से गिरफ्तार किया गया। इनमें

फैजी पुत्र रियासत अली, उम्र 21 वर्ष निवासी मीट मार्केट के पास, ब्लोकरोड़, खताड़ी, रामनगर, नैनीताल व अयान पुत्र नदीम, उम्र 24 वर्ष निवासी मीट मार्केट के पास, ब्लोकरोड़, खताड़ी, रामनगर, नैनीताल शामिल हैं। इस प्रकरण में दो अन्य अभियुक्त वांछित एवं फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

इसके अतिरिक्त, उक्त घटना में गौ तस्करों को गौवंश उपलब्ध कराने वाले अभियुक्त को भी नामजद किया गया है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें रवाना की गई हैं।। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर रामनगर पुलिस द्वारा गौकशी एवं गौ तस्करी से जुड़े एक बड़े संगठित गैंग का खुलासा किया गया है। प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार, उप निरीक्षक जोगा सिंह, उपनिरीक्षक बीरेन्द्र बिष्ट, कांस्टेबल संदीप सिंह, कांस्टेबल अशोक कम्बोज, कांस्टेबल संजय सिंह, कांस्टेबल संजय दोसाद शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉