Medical
उत्तराखण्ड

सप्तऋषि घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ने से अफरा-तफरी, 21 श्रद्धालुओं को प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बाहर निकाला

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वारः- आज रविवार सुबह सप्तऋषि घाट और आसपास के क्षेत्रों में गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने से अफरा-तफरी मच गई। टापू पर फंसे 21 श्रद्धालुओं को प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सकुशल बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि सुबह करीब 10:40 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण कई लोग बीच धारा में बने टापू पर फंस गए हैं। सूचना मिलते ही जल पुलिस, पीएसी, फ्लड कंपनी और आपदा प्रबंधन की टीमें तत्काल मौके पर रवाना हुईं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

उधर, कबीर कुटीर घाट क्षेत्र में भी स्नान कर रहे श्रद्धालु अचानक बढ़े जलस्तर और तेज बहाव के चलते टापू पर ही फंस गए। हालात की गंभीरता को देखते हुए चौकी इंचार्ज सप्तऋषि अपनी टीम, चेतक पुलिसकर्मियों और जल पुलिस के साथ नाव व आवश्यक राहत उपकरण लेकर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

करीब एक घंटे तक चले अभियान में टापू पर फंसे 10 पुरुष, 7 महिलाएं और 4 बच्चों समेत कुल 21 लोगों को सुरक्षित किनारे पर लाया गया। सभी श्रद्धालु दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के निवासी बताए गए हैं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय जलस्तर और बहाव की स्थिति का विशेष ध्यान रखें तथा नदी के बीच बने टापू या गहरे स्थानों पर न जाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉