Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त, कार्यवाही करने के लिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने लोगों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए शिवकालोनी  में अवैध अतिक्रमण से सरकारी भूमि को मुक्त कराया।

ADVERTISEMENTS Ad

शिवकालोनी निवासियों ने आयुक्त श्री रावत से शिकायत की थी शिवकालोनी वैलेजली हॉल में सिविल कोर्ट के समीप जो लम्बे समय से मलवे एवं गंदगी से भरा पड़ा था, उक्त स्थल पर कुछ लोगों ने उसमें अतिक्रमण किया है जबकि उक्त भूमि पर पार्क बनाने हेतु प्रस्तावित है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad

सम्बंधित लोगों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए कुमाऊं आयुक्त श्री रावत ने नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी ऋचा सिंह को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त के निर्देशों के अनुसार नगर आयुक्त ने तत्काल कार्यवाही करते हुये उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि उक्त भूमि पर पूर्व में भी अतिक्रमण किया गया था जिसे नगर निगम द्वारा तत्काल हटाया गया था। पुनः किए गए अतिक्रमण को नगर निगम द्वारा हटा दिया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि भविष्य में अतिक्रमण की कार्यवाही की जाती है तो सम्बन्धित के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। अतिक्रमण के सम्बन्ध में आयुक्त श्री रावत ने कहा कि जहां-जहां सरकारी भूमि है सभी सरकारी भूमि की नियमित मानिटरिंग की जाए अगर अतिक्रमण है तो उसे अतिक्रमण मुक्त किया जाए तथा सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉