Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जनसुनवाई कार्यक्रम में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सुनी जनता की समस्याएं, कई समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  शनिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में कुमाऊं कमिश्नर / सचिव मा.मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याएं सुनी, समस्याओं में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद, जैसे गम्भीर मामलों पर कार्यवाही करते हुए संबंधित को निर्देश दिए गए

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जनता द्वारा रखे गए विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान शिकायतकर्ता गुरुवचन कौर हल्द्वानी निवासी के बिजनेस पार्टनरशिप में धोखाधड़ी करने का प्रकरण सामने आया उक्त प्रकरण पर आयुक्त ने कहा कि यदि सम्बंधित कंपनी बंद हो चुकी है तो इसकी जानकारी लिखित रूप से उपलब्ध कराई जाए साथ ही कंपनी द्वारा शिकायतकर्ता के साथ किए गए पूर्व लेनदेन का विवरण प्रस्तुत करते हुए नियमानुसार देय राशि वापस करने को कहा, इसके साथ ही संबंधित दुकान स्वामी कंपनी अपने मासिक लाभ का विवरण व बैंक स्टेटमेंट भी शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ।

शिकायतकर्ता कमला देवी पत्नी गिरीश चंद पाठक मोटाहल्दू ने पड़ोसी द्वारा जानबूझकर खेत का ढलान नीचे और जल भराव उत्पन्न करने से मकान को गंभीर क्षति पहुंचाने व धमकी देने संबंधित मामला रखा गया जिस पर मौके पर ही सुलह समझौते से मामले का निस्तारण किया गया।

इस दौरान टाउन हॉल घास मंडी खताड़ी रामनगर निवासी प्रियांशु मनराल पुत्र दीपक मनराल द्वारा संपत्ति की धनराशि वापस न किए जाने के संबंध को लेकर अपनी समस्या रखी जिसका त्वरित निस्तारण हेतु तहसीलदार को निर्देश दिए।

शिकायतकर्ता शंकर सिंह पुत्र दानसिंह ग्राम मंगोली द्वारा प्लॉट का अनुबंध निरस्त करने के बाद रुपए वापस करने का मामला रखा गया जिसका निस्तारण तहसीलदार हल्द्वानी को करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों के अधिकारियों के साथ की बैठक, जनपद में प्रभावित नेटवर्क व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

शिकायतकर्ता बलजीत सिंह पुत्र श्री हरपाल सिंह निवासी कन्दला हल्दुवा रामनगर द्वारा सामान्य जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने का मामला सामने रखा जिस पर आयुक्त ने रामनगर तहसीलदार को नियमानुसार सामान्य जाति प्रमाण पत्र शीघ्र जारी करने हेतु मौके पर ही निर्देश दिए।

शिकायतकर्ता अंजू भारती निवासी हल्द्वानी द्वारा धोखाधड़ी का मामला सामने रखा जिस पर आयुक्त ने लेखपाल हल्द्वानी को उक्त प्रकरण पर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

शिकायतकर्ता गोपाल राम पुत्र बलीराम निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी तल्ली हल्द्वानी द्वारा बैंक प्रबंधक द्वारा खाते से संबंधित जानकारी नहीं दिए जाने का मामला रखा जिस पर आयुक्त ने बैंक प्रबंधक को मौके पर बुलाकर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए

शिकायतकर्ता कालाढूंगी निवासी हिमांशु पलड़िया व अन्य लोगों द्वारा सीलिंग जमीन सेल होने का मामला रखा गया जिस पर आयुक्त ने संबंधित पक्षों को भूमि विक्रेता लखबीर सिंह कुलार के खिलाफ शिकायत करने को कहा जिससे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सके इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि सीलिंग भूमि से संबंधित प्रकरणों की नियमित सुनवाई सुनिश्चित की जाए तथा पूर्व में चल रहे पाँच प्रकरणों का निस्तारण किया जाए। साथ ही, विवादित सीलिंग भूमि से संबंधित मामलों में आवश्यकतानुसार यथाशीघ्र स्थगन (स्टे) की कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता सीमा रौतेला पत्नी दिग्विजय रौतेला निवासी लोहरियासाल तल्ला हल्द्वानी द्वारा दहेज व धन को वापस किए जाने हेतु शिकायत की गई, इस संबंध में आयुक्त ने दोनों पक्षों को निर्देश दिए की संबंधित का जो भी समान रखा गया है उसकी तत्काल वीडियो बनाकर अपने पास रखें ताकि कोर्ट की कार्रवाई में काम आ सके।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी में बहे मासूम का शव पांच दिन बाद बरामद, परिजनों में मचा कोहराम, पूरे गांव में शोक की लहर

शिकायतकर्ता रश्मि पवार डॉक्टर्स लेन कैनाल रोड तिकोनिया हल्द्वानी द्वारा महेश ऐरी द्वारा उनके दो प्लाटों को गलत तरीके से बेच दिया गया जिस पर आयुक्त ने महेश ऐरी को मार्केट वैल्यू के हिसाब से उन्हें उनका पैसा लौटाने का निर्देश दिया।

शिकायतकर्ता नीतू पांडे हल्दुचौड़ निवासी द्वारा 3 वर्षों से दुग्ध संघ लालकुआं में ठेकेदार के अंडर कार्यरत थी का मामला रखा जिस पर आयुक्त ने अगले जनता दरबार में दुग्ध संघ के जनरल मैनेजर को मौके पर बुलाने का आश्वासन दिया।

इसी क्रम में किसान मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी द्वारा गांव की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से शांति फुलारा आदि के घर की ओर जिसमें कुल 12 परिवार निवास करते हैं और खेती से अपनी आजीविका चलाते हैं जिस हेतु सीसी ट्रैक्टर मार्ग निर्माण का मामला रखा जिस पर आयुक्त ने मंडी समिति हल्द्वानी को उक्त सीसी मार्ग का निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

इसी क्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालवाड़ी में मेंटेनेंस पद पर कार्यरत एक महिला कर्मचारी की शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत के अनुसार संबंधित महिला कर्मचारी विगत 8 वर्षों से संविदा के आधार पर कार्यरत थी किंतु विद्यालय प्रबंधक द्वारा उन्हें बिना कारण नौकरी से हटा दिया गया, जिस पर आयुक्त ने कहा कि उक्त प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है न्यायालय के अंतिम निर्णय व अगली सुनवाई तक संबंधित महिला कर्मचारी को कार्य में बनाए रखने के निर्देश दिए।
हल्द्वानी कैंप कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान आयुक्त ने जनता द्वारा रखे गए विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की और कई मामलों में मौके पर ही संज्ञान लेकर समाधान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉