Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी के मुखानी में स्थित केवीएम स्कूल में लगी आग, दो बसें बुरी तरह जलीं, स्कूल की बिल्डिंग को भी पहुंचा काफी नुकसान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी।  मुखानी क्षेत्र स्थित केवीएम स्कूल में मंगलवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिसमें दो बसें बुरी तरह जल गई और स्कूल की इमारत  को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

ADVERTISEMENTS Ad

आग की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

घटना के समय स्कूल परिसर में किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है तथा स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉