Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाहरिद्वार

घूमने के बहाने गला घोंट कर हत्या करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दोस्तों ने दिल्ली से हरिद्वार में तांत्रिक से मिलने और घूमने के बहाने लाकर अभय शर्मा की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पत्थरों से चेहरे को कुचल दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा हत्थे नहीं चढ़ पाया है। शुक्रवार को मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकार वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि 24 नवंबर को श्यामपुर क्षेत्र में रवासन नदी किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला था। गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसका चेहरा कुचला था।
तमाम प्रयासों के बाद भी मृतक के शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इसके बाद से अलग-अलग टीमें यूपी के विभिन्न जिलों में पहचान कराने के लिए भेजी गई थी। करीब 10 दिन बाद मृतक की पहचान अभय शर्मा उर्फ हनी (37) पुत्र सुखनंदन शर्मा निवासी सुदर्शन पार्क मोती नगर, रमेश नगर पश्चिमी दिल्ली के रूप में हुई। उसकी मां वीना शर्मा निवासी गाजियाबाद ने शिनाख्त के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ढोलीगाँव में लगाया श्रम विभाग का बहुउद्देशीय शिविर, 2 दर्जन पंजीकृत श्रमिकों को वितरित की सामग्री
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉