Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल जनपद को बड़ी सौगात: दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मिली सैद्धांतिक स्वीकृति

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल / हल्द्वानी:- जनपद नैनीताल में यातायात के दबाव को कम करने और जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि प्रथम बाईपास (7 किलोमीटर) इस लालकुंआ बाईपास को NHAI से विधिवत स्वीकृति मिल गई है। यह बाईपास बरेली रोड नगला से प्रारंभ होकर वन विकास निगम के डिपो तक लगभग 7 किलोमीटर लम्बा होगा। स्वीकृति मिलने के बाद अब इसका DPR  गठन किया जायेगा और DPR के पश्चात अग्रिम कार्यवाही शीघ्र शुरू कर दी जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नौकरी छोड़कर चुनी स्वरोजगार की राह: सिलबट्टा थामा और पहाड़ी स्वाद को बना दिया विशेष पहचान: हरीश बिष्ट की आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
Ad

द्वितीय बाईपास – गोला पुल फोरलेन (8.4 किलोमीटर): गौला पुल से आगे मौजूदा टू-लेन सड़क को फोर-लेन में परिवर्तित करने के लिए लगभग 8.4 किलोमीटर लम्बे बाईपास /फोरलेन प्रस्ताव को (सैद्धांतिक) स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना के लिए भी संबंधित कार्यदायी एजेंसी को तत्परता से DPR गठन करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डायरिया और पीलिया के प्रकोप को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख डा. हरीश सिंह बिष्ट पूरी तरह अलर्ट, सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों का हाल जाना, कहा इलाज में किसी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Ad

जिलाधिकारी ने बताया कि इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से हल्द्वानी शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा, पर्यटकों व स्थानीय लोगों को जाम से राहत मिलेगी तथा कुमाऊँ मण्डल का यातायात और अधिक सुगम एवं सुरक्षित हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉